फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pran Pratistha: ‘मस्जिदों में भी राम नाम का जाप किया जाए’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता ने की अपील

Mon, 01 Jan 2024 12:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंद्रेश ने इस्लाम, ईसाई, सिख सहित अन्य धर्म को मानने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने धार्मिक स्थानों पर प्रार्थना कर अयोध्या के अभिषेक समारोह में शिरकत करें। हमारे पूर्वज समान हैं। हमारे सपने एक जैसे हैं। हमें विदेशियों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में श्री राम, जय राम, जय जय राम का जाप किया जाए। यह कहना है आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार का। शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम और गैर-हिंदुओं के पूर्वज एक ही हैं। सब इसी देश के रहवासी के हैं। उन्होंने सिर्फ अपना धर्म बदला है, देश नहीं।   
विज्ञापन


हमारे पूर्वज समान हैं
इंद्रेश, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। शनिवार को वे ‘राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर- एक साझा विरासत’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने इस्लाम, ईसाई, सिख सहित अन्य धर्म को मानने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने धार्मिक स्थानों पर प्रार्थना कर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करें। हमारे पूर्वज समान हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सपने एक जैसे हैं। हमें विदेशियों से कोई लेना-देना नहीं है। मैं मुस्लिम समाज से अपील करता हूं कि आप अपनी पूजा पद्धति का पालन करते हुए सिर्फ 11 बार श्री राम, जय राम, जय जय राम का जाप करें। 

गुरुद्वारों-चर्चों से भी की अपील 
उन्होंने आगे कहा कि मैं गुरुद्वारों और चर्चों सहित अन्य धार्मिक स्थानों से अपील करता हूं कि वे 22 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच अपने-अपने प्रार्थना स्थलों को सजाएं और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टीवी पर देखें। भारत और दुनियाभर की शांति-सद्भाव के लिए प्रार्थना करें। सभी गैर हिंदुओं को भी घरों में शाम को दीया जलाना चाहिए। 
विज्ञापन


अब्दुल्ला के बयानों का भी किया जिक्र
इंद्रेश ने एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला के बयान ‘भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं’ को लेकर कहा कि हमने तो ऐसा कभी नहीं कहा कि भगवान राम सिर्फ हमारे हैं। उन्होंने अब्दुल्ला से कहा कि आप अपने समाज को भी समझाएं कि भगवान राम उनके भी हैं। अब्दुल्ला विपक्षी दल को भी समझाएं कि राम सबके हैं, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें