फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में ‘अंधेरा’ तलाशेंगे पोस्टमैन, केंद्र सरकार ने डाक विभाग को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 19 Sep 2018 06:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डाक विभाग के कर्मचारी गांवों में घर-घर सर्वे कर ये पता लगाएंगे कि कितने घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। विभाग इसकी सूचना सरकार को देगा। फिर सभी वंचितों के घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंडल में ये काम 24 सितंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग से करार हुआ है।  प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि झांसी, ललितपुर और जालौन के 2400 गांवों में ये सर्वे होगा। इसकी शुरुआत 24 सितंबर से होगी।

सरकार की ओर से एक महीने का समय दिया गया है लेकिन विभाग ने 20 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंडल में ये काम विभाग के लगभग 800 ग्रामीण डाक सेवक/पोस्टमैन के जरिए किया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी औसत तीन गांव का सर्वे करेगा। हर गांव के सर्वे पर विभाग की ओर से कर्मचारी को 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। सर्वे की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें