फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान भेजेंगे मुंबई वासी', बावनकुले का वडेट्टीवार पर पलटवार

Wed, 15 May 2024 03:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

बावनकुले ने कहा कि वडेट्टीवार ने अजमल कसाब का पक्ष लिया है, इसलिए उन्हें मुंबई में प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है। चुनाव के बाद लोग (मुंबई से) कसाब के परिवार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान भेजेंगे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि मुंबई की जनता 26/11 हमलों के मामले में फांसी पर लटकाए गए आतंकवादी अजमल कसाब के परिवार की रक्षा के लिए 20 मई को महानगर में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान भेजेंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने घाटकोपर में होर्डिंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की, जिसके जवाब में बावनकुले ने यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वडेट्टीवार ने अजमल कसाब का पक्ष लिया है, इसलिए उन्हें मुंबई में प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है। चुनाव के बाद लोग (मुंबई से) कसाब के परिवार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान भेजेंगे। उन्होंने कहा, हम मुंबई में इस चुनाव में 51 फीसदी से ज्यादा वोट जीतना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के लिए कल यानी बुधवार को मुंबई आ रहे हैं और हम सभी उत्साहित हैं। 

कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ द्वारा घाटकोपर में होर्डिंग हादसे की पृष्ठभूमि में रोडशो पर आपत्ति जताने के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि कार्यक्रम की योजना बहुत पहले से बनाई गई थी। भाजपा नेता ने कहा, 'हम सभी दुर्घटना के प्रति संवेदनशील हैं। मोदी के दौरे की योजना बहुत पहले से बनाई गई थी और वह यहां लोगों का समर्थन और वोट मांगने आ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें