पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक लड़ाई अलग स्तर पर पहुंच है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को भाजपा की तंज भरी चिट्ठियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि पश्चिम बंगाल के एक पोस्ट ऑफिस का काम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
जाहिर है पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपाइयों के निशाने पर हैं। कहीं ममता के पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं जुलूस निकाले जा रहे हैं। 'जय श्री राम' को लेकर ममता बनर्जी जिस तरह से भड़क रहीं हैं उस पर भाजपा ने उन पर हमला बोला है। भाजपा ने पहले ही घोषणा की थी कि वो ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। जिस पर जय श्री राम लिखा होगा।