फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग: मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा संभव

Tue, 26 Feb 2019 03:56 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election Commission
विज्ञापन

चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में कर सकता है। आठ से दस चरणों में होने वाले आम चुनावों के लिए आयोग को कम से कम 60 दिन का समय चाहिए होता है। ऐसे में उम्मीद है कि आयोग 6 मार्च तक चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नई लोकसभा का गठन मई के आखिर तक हो जाना चाहिए। पिछले तीन चुनावों को देखें तो आयोग ने 2004 में 29 फरवरी को चार चरण में और 2009 में 2 मार्च को पांच चरण में तथा 2014 में 5 मार्च को नौ चरण में चुनाव कराने का एलान किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव की संभावित तिथि की घोषणा 4 या 6 मार्च को हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें