फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

Sun, 13 May 2018 06:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आ सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसका अनुमान जताया। विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है।

इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन


विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूरदराज इलाकों में तूफान और तेज आंधी आ सकती है। 
विज्ञापन


यहां चल सकती है लू

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के एक या दो पॉकेट पर लू चलने की संभावना है।  

150 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में मई के पहले हफ्ते में तेज आंधी-बारिश से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें