सिपाही राजेश 11 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक छुट्टी पर था।उसे कहा गया कि वह सीआरपीएफ के निकटवर्ती सेंटर पर ज्वाइन करे। सिपाही ने तीन दिन बाद 31वीं बटालियन में ज्वाइन कर लिया।
चूंकि वह छुट्टी पर था, इसलिए नियमानुसार उसे सात अप्रैल को क्वारंटीन में भेज दिया गया। शुरुआती जांच रिपोर्ट ठीक आई थी। 21 अप्रैल को जब उसका टेस्ट किया गया तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।