फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: शराब पीते हुए पकड़े गए नाबालिग, पुलिस ने दिया गंदगी साफ करने का आदेश

Tue, 28 Aug 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा की पोरवोरिम पुलिस ने दो नाबालिगों को एक तालाब के पास शराब पीते हुए पकड़ा। यह घटना टोरडा में स्थित सेल्वाडोर दो मुंडो की है। पकड़ने के बाद पुलिस ने उसने वहां पड़ी हुई शराब की खाली बोतलें और कूड़े को साफ करने का आदेश दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। जिसमें पुलिस के काम की काफी तारीफें की जा रही हैं।

विज्ञापन


एक ग्राम सभा बैठक के दौरान गांववालों ने तालाब के पास शराब पीने और कूड़े की समस्या का मामला उठाया था और कहा था कि युवक रात को क्षेत्र में आते हैं और शराब की बोतलें और कूड़ा रोड किनारे फेंक जाते हैं। यह मामला पहले भी उठाया गया था और पुलिस को क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गांववालों ने पोरवोरिम पुलिस इंस्पेक्टर परेश नाईक से सामने यह मामला उठाया। ग्राम सभा से लौटते समय पुलिस इंस्पेक्टर को दो नाबालिग तालाब के पास शराब पीते हुए मिले। उन्होंने तुरंत दोनों को पकड़ा और उन्हें क्षेत्र साफ करने को कहा। लड़कों को क्षेत्र की गंदगी को साफ करके तीन बोरों में भरने में 30 मिनट का समय लगा। इसके बाद नाईक ने उन्हें बोरों को अपने निजी वाहन में रखकर पास के किसी डस्टबीन में फेंकने को कहा। 
विज्ञापन


नाईक ने कहा, हमने उनका तब तक पीछा किया जब तक उन्होंने कूड़े को कूड़ेदान में नहीं फेंक दिया। तालाब के क्षेत्र के पास पुलिस को तीन और लोग शराब पीते हुए और कूड़ा फेंकते हुए मिले। उन्होंने बताया कि तीन में से एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि दो को जाने दिया गया क्योंकि वह नाबालिग थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें