फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: पोप फ्रांसिस कब आएंगे भारत? मंत्री ने किया खुलासा, वेटिकन ने 2025 को जुबली वर्ष के रूप में किया घोषित

Sat, 07 Dec 2024 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईसाई समुदाय पोप फ्रांसिस के भारत दौरे को लेकर बहुत उत्सुक हैं। इस महीने की शुरुआत में गोवा के मंत्री मौविन गोडिंहोने कहा था कि पोप फ्रांसिस उम्मीद से पहले भारत आएंगे।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि पॉप फ्रांसिस के 2025 के बाद भारत दौरे पर आने की संभावना है। 2025 को कैथोलिक चर्च ने जुबली वर्ष के रूप में घोषित किया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत पहले ही पोप फ्रांसिस को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भी उन्हें सीधे तौर पर निमंत्रण दे चुके हैं। यह यात्रा पोप की सुविधा के अनुसार निर्धारित की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो शनिवार को आयोजित होने वाले आर्कबिशप जॉर्ज जैकब कूवाकाड के अभिषेक में भाग लेने के लिए वेटिकन पहुंचे थे। बता दें कि केरल के 51 नर्षीय कूवाकाड 2020 से ही पोप फ्रांसिस के अंतरराष्ट्रीय दौरों का आयोजन कर रहे हैं। कार्डिनल के पद पर पदोन्नत होने वाले 21 पादरियों में से वे एक होंगे। 

वेटिकन ने कहा, "चर्च 2025 को ईसा मसीह के जन्म के जुबली साल के रूप में मना रहा है। पोप उसके अगले साल यात्रा करेंगे।" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "हमें जो जानकारी मिली, उसके अनुसार, पोप फ्रांसिस जयंती वर्ष के बाद भारत आएंगे। हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द यहां का दौरा करेंगे।"
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईसाई समुदाय पोप फ्रांसिस के भारत दौरे को लेकर बहुत उत्सुक हैं। इस महीने की शुरुआत में गोवा के मंत्री मौविन गोडिंहोने कहा था कि पोप फ्रांसिस उम्मीद से पहले भारत आएंगे। इस साल जून महीने में इटली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें