भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जबरदस्त तरीके से विवादों में घिर गई है। इस फिल्म में अनुपम खैर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का लीड रोल कर रहे हैं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या फिल्मों और किताबों को लेकर राजनीति की जानी चाहिए?'
पोल के जवाब में हमें कुल 2626 वोट मिले। इनमें 21.93 फीसदी (576 वोट) पाठकों ने माना कि हां फिल्मों और किताबों को लेकर राजनीति की जानी चाहिए, जबकि 78.07 फीसदी (2050 वोट) पाठकों ने माना कि फिल्मों और किताबों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।