तेलंगाना के सनतनगर से चार बार के विधायक एम शशिधर रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मौजूद थे।
एम. शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम. चन्ना रेड्डी के बेटे हैं। शशिधर रेड्डी कई दशकों से एक निष्ठावान कांग्रेसी थे। उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के 'कांग्रेस लॉयलिस्ट्स फोरम' का नेतृत्व भी किया।
शशिधर रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि यह दिन भी उनके जीवन में आएगा कि उन्हें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना होगा। 2014 में जिन लक्ष्यों और आकांक्षाओं के साथ पृथक तेलंगाना प्रदेश का गठन हुआ था, उस दिशा में कछ नहीं हुआ। इस दौरान तेलंगाना में जो कुछ भी हो रहा है, उसे रोकने में प्रमुख विपक्षी पार्टी के नाते कांग्रेस पूरी तरह विफल हुई है।
उन्होंने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इतनी भ्रष्ट सरकार कहीं भी नहीं है। भाजपा को ‘तेलंगाना प्रथम’ के नारे के साथ आगे बढ़ना होगा। टीआरएस के लिए तो ‘परिवार प्रथम’ है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को धर्म के आईने से न देखें: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को धर्म के आईने से नहीं देखा जाना चाहिए। इन मामलों में बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
त्रिपुरा: भारत जोड़ो यात्रा पर हमला, 12 लोग घायल
त्रिपुरा में शुक्रवार को दो स्थानों पर कांग्रेस की राज्य स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हुए हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार की ओर मार्च कर रहे थे, जब उन पर पथराव किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक हैं।