फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच पर सियासत, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- सरकार और BCCI की नाकामी होगी यह मुकाबला

Sat, 26 Jul 2025 11:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का कार्यक्रम जारी होने के बाद 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच क्रिकेट मुकाबले की घोषणा होने पर राजनेताओं ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर मुकाबला हुआ तो यह सरकार और बीसीसीआई दोनों की नाकामी होगी। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एक तरफ आज करगिल दिवस है। आज हम अपने सशस्त्र बलों को याद करते हैं और देश के लिए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं। उसी दिन पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष घोषणा करते हैं कि एशिया कप यूएई में होने वाला है। इसमें भारत-पाकिस्तान का मैच होगा।

ये भी पढ़ें: एशिया कप में कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आईं तारीखें, देखिए पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का पर्दाफाश करने के लिए विदेश गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का मैं भी हिस्सा थी। तब हमने केवल एक ही बात कही थी कि आतंक से कोई बात नहीं हो सकती। अभी तक पहलगाम हमले के आतंकवादी फरार हैं। उन्हें ढूंढना हमारी प्राथमिकता है और यह होना ही चाहिए।

सांसद ने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ बाकी सभी सांस्कृतिक संबंध रद्द कर दिए हैं। उनके यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए हैं, उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। फिर बीसीसीआई को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की इजाजत किस तरह से दी जा रही है? हम सभी सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि देश का हर नागरिक इसका विरोध करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'राष्ट्र विकास के लिए भारतीय दर्शन पर आधारित शिक्षा जरूरी'; भागवत बोले- इसके लिए होना होगा यथार्थवादी

14 सितंबर को होना है भारत-पाकिस्तान का मैच
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान किया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें