फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर राजनीति, कांग्रेस-आप के आरोपों पर भाजपा ने बोला हमला

Thu, 13 Nov 2025 06:55 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ब्लास्ट से अभी देश उबर भी नहीं पाया है, लेकिन इस मामले पर राजनीति शुरु हो गई है। इसको लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में तगड़ी बयानबाजी देखी जा रही है। विपक्ष के एक नेता ने दिल्ली ब्लास्ट के जरिए बिहार चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताया।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ब्लास्ट से अभी देश उबर भी नहीं पाया है, लेकिन इस मामले पर राजनीति शुरु हो गई है। इसको लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में तगड़ी बयानबाजी देखी जा रही है। विपक्ष के एक नेता ने दिल्ली ब्लास्ट के जरिए बिहार चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताया। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीड़ितों की मुलाकात पर सवाल उठाया है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ओछी राजनीति का परिचायक बताया है। पार्टी ने कहा है कि इस तरह के संवेदनशील और राष्ट्रीय हितों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।   

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने अस्पताल जाकर दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों से मुलाकात की थी। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने दो फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने 'नए कॉस्ट्यूम, हाथ में नया प्लास्टर' लिखते हुए इस पोस्ट के सार्वजनिक होने के बाद विवाद छिड़ गया। दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने इसे राजनीतिक ओछापन करार दिया। कपूर ने कहा है कि कभी सेना से उसके शौर्य के सबूत मांगने वाले अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक अनुयायी ने एक मरीज की दो अलग दिनों की फोटो "एक्स" पर पोस्ट करके उसे 'कॉस्टूम' बताया। यह शर्मनाक है। 

उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी नेता ने न केवल पीड़ितों की भावनाओं का उपहास उड़ाया, बल्कि लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों के चरित्र को भी धूमिल किया है। उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने ऐसा बयान देकर आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन


ब्लास्ट को चुनाव से जोड़ना घटिया मानसिकता की परिचायक- शहजाद पूनावाला 
इसके पहले कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता ने दिल्ली ब्लास्ट के बिहार चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले होने की टाइमिंग पर विवादित टिप्पणी की थी। कथित तौर पर कांग्रेस नेता कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के जरिए बिहार के मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ब्लास्ट को चुनाव से जोड़ना कांग्रेस की घटिया राजनीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा इसलिए करती है क्योंकि उसके समय हुए किसी भी ब्लास्ट के बाद कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती थी।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता चिदंबरम ने स्वयं स्वीकार किया है कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई न करने का निर्णय लिया गया जबकि सेना इसके लिए तैयार थी। उन्होंने कहा कि ऐसी कांग्रेस को आज यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि आतंकियों पर लगातार ठोस कार्रवाई हो रही है । उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर विपक्ष को राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें