कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन और भारतीयों को कोरोना के टीके देने के मामले में मोदी सरकार पूरी तरह से लापरवाह और क्रूर साबित हुई है।
देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर इससे निपटने में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने उन्हें ऐसे गंभीर वक्त में ‘राजधर्म’ निभाने की सलाह दी।
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन और भारतीयों को कोरोना के टीके देने के मामले में मोदी सरकार पूरी तरह से लापरवाह और क्रूर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तुम बनाम हम की नहीं बल्कि हम बनाम कोरोना की है।
गौरतलब है कि देश में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.85 हजार पहुंच गई है, जिनमें 1,027 लोगों की मौत हो गई। भारत अब कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। सुरजेवाला ने कहा कि देश में टीके की जबर्दस्त कमी है और केंद्र राज्यों पर बेबुनियाद आरोप लगा फटकार रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के टीके की कमी है और सरकार कैसे टीकों का निर्यात कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कोरोना की टीकों के इमरजेंसी अप्रूवल की सलाह को स्वीकार किया मगर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी बेबुनियाद आरोप लगाकर निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सामने यह आपात स्थिति है। हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं मगर उन्हें राजधर्म का पालन करना चाहिए।