फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: नवनीत राणा के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान पर सियासत, कांग्रेस बोली- ये पागलपन खत्म होना चाहिए

Wed, 24 Dec 2025 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा नेता नवनीत राणा ने मंगलवार को अपने एक बयान में देश में मुस्लिमों की तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर सवाल उठाए थे और हिंदू समुदाय से भी 3-4 बच्चे पैदा करने की अपील की थी। अब कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा और आरएसएस को निशाने पर ले लिया है। 
विज्ञापन
नवनीत राणा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता नवनीत राणा ने मंगलवार को अपने एक बयान में आरोप लगाया कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने हिंदुओं से तीन-चार बच्चे पैदा करने की अपील की। भाजपा नेता की इस अपील पर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस की पागलपन वाली सोच अब खत्म होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नवनीत राणा के बयान पर कहा, 'हमें संख्या को लेकर वैज्ञानिक आधार पर सोचना चाहिए, न कि कोई अंधविश्वास रखना चाहिए। भारत की बढ़ती जनसंख्या चिंताजनक है। जो राज्य जनसंख्या नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा और आरएसएस की ये पागलपन वाली सोच खत्म होनी चाहिए।'
 

नवनीत राणा ने क्या कहा था
नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के अमरावती में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं कि अगर वे (मुस्लिम) 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं तो हमें कम से कम 3-4 बच्चे तो पैदा करने चाहिए। ये लोग भारत को पाकिस्तान बनाने की राह पर हैं।' भाजपा नेता राणा ने आगे कहा कि ये लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने की योजना बना रहे हैं। तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहें? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- West Bengal: हुमायूं कबीर का यू-टर्न, 24 घंटे में ही बालीगंज से उम्मीदवार को दिखाया बाहर का रास्ता; जानिए वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें