भाजपा कोर ग्रुप मीटिंग के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि बंगाल की वर्तमान स्थिति, आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति और बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदू अधिकारी, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित पश्चिम बंगाल भाजपा नेता उपस्थित रहें। इस दौरान चुनावी रणनीति पर अहम चर्चा हुई।
विज्ञापन
भाजपा कोर ग्रुप मीटिंग के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि बंगाल की वर्तमान स्थिति, आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति और बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा हुई। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने सुझाव दिया कि हम अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कैसे काम कर सकते हैं।