फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर गरमाई सियासत, शिवसेना ने कहा-भाजपा की दोहरी नीति

Fri, 24 Jul 2020 02:38 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की मांग पर शिवसेना ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि जिन लोगों ने अमरनाथ की यात्रा बंद की वे अब महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की मांग कर रहे हैं। यह भाजपा की दोहरी नीति है।

विज्ञापन


शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि कोरोना संकट के कारण देशभर के देवता लॉकडाउन में बंदी हो गए हैं। पुराणों में ऐसी कथाएं सुनने को मिलती है कि पहले देवताओं और दानवों के बीच युद्ध होता था तब दानव देवताओं को बंदी बना लेते थे।

अब कोरोना नामक दानव ने देवताओं को बंदी बना लिया है। सरकारी आदेश है कि मंदिर ही नहीं कोई भी प्रार्थना स्थल नहीं खोलना है। मुंबई में होने वाला ‘माउंट मेरी’ मेला रद्द कर दिया गया है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ नेता मंदिर खोलने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें