मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को ममता सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस कानून के अनुसार नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।
राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी से समय निकालने और इस मसले पर उनसे बात करने का अनुरोध किया। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, विरोधी सांसदों और विधायकों को पुलिस निशाना बना रही है। राज्यपाल होने के नाते राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हूं।
पुलिस का किसी पार्टी कार्यकर्ताओं की तरह काम करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि वह इस मसले पर मुझसे बात करें।
यह पहले मौका नहीं है जब धनखड़ ने ममता सरकार की आलोचना की है। पहले भी वह कई मौकों पर मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक भाजपा विधायक का शव दुकान के बाहर लटकता हुआ पाया गया था। जिसके बाद भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठे थे।