फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boat Race: अमित शाह को मिले केरल सरकार के न्यौते पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने सीएम पिनराई विजयन पर लगाया आरोप

Sat, 27 Aug 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केरल में नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के न्योता देने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पिनराई विजयन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रतियोगिता के लिए न्यौता दिया जाना साफ दिखाता है कि राज्य के सीएम साम्प्रदायिक ताकतों के प्रति वफादार हैं। 
विज्ञापन
पिनराई विजयन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केरल में नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के न्योता देने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसके लिए राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की शनिवार को आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि इससे सीएम पिनराई विजयन के भाजपा प्रेम का पता चलता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल में होने वाली इस नौका दौड़ प्रतियोगिता का नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर है। कांग्रेस ने पिनराई विजयन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रतियोगिता के लिए न्यौता दिया जाना साफ दिखाता है कि राज्य के सीएम साम्प्रदायिक ताकतों के प्रति वफादार हैं। 

कांग्रेस के आरोपों पर राज्य सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। केरल सरकार ने कहा कि अमित शाह को दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार सितंबर को अलप्पुझा के पुन्नामाडा झील में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए न्योता दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि वे लोग एक दिन पहले 30वें दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए राज्य में होंगे।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि केवल अमित शाह को ही न्यौता नहीं दिया गया है। बल्कि तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों सहित दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्योता दिया है। वहीं, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें