तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने यह भी कहा कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा की ओर से पूरे तमिलनाडु में 12,600 ग्राम पंचायतों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि ये विरोध सब्जियों की कीमतों, बिजली की कीमतों और बांड पंजीकरण की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ होगा।
कर्नाटक में आज होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक से पहले ही तमिलनाडु की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस गठबंधन की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने सभी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ गठबंधन तीन महीने से ज्यादा नहीं चल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक के बारे में जानना नहीं चाहता।
विज्ञापन
वहीं, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी के विवाद का जिक्र करते हुए अन्नामलाई ने सिद्धारमैया और स्टालिन दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कावेरी प्रबंधन बोर्ड होता है, तो राज्य के सीएम को यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि वह तमिलनाडु को पानी नहीं देंगे। हालांकि हकीकत यह है कि तमिलनाडु सरकार ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया या निंदा नहीं की है। इस स्थिति को देखकर मुझे दुख होता है।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इन हालातों और बयानों को देखते हुए विपक्ष की बैठक में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री स्टालिन को वहां इसकी निंदा करनी चाहिए। साथ ही अन्नामलाई ने चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर स्टालिन इसकी निंदा किए बिना लौट आए तो हम तमिलनाडु में भाजपा की ओर से काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।