प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब भी दिल्ली आती हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जरूर मिलती हैं, लेकिन इस बार मुलाकात तो दूर ममता का दिल्ली में बीता हर दिन कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर चोट पहुंचा रहा है।
प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब भी दिल्ली आती हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जरूर मिलती हैं, लेकिन इस बार मुलाकात तो दूर ममता का दिल्ली में बीता हर दिन कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर चोट पहुंचा रहा है। बृहस्पतिवार को मेघालय के 12 कांग्रेस विधायक टीएमसी में शामिल हो गए। कांग्रेस इस दल-बदल का ठीकरा राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सिर फोड़ रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के टीएमसी में शामिल होने के पीछे प्रशांत किशोर का हाथ है। चौधरी ने कहा कि ईडी व सीबीआई से बचने और मोदी को खुश करने के लिए ममता कांग्रेस को कमजोर कर रहीं हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने का जो षड्यंत्र कर रहे हैं, वह भाजपा के साथ हैं।