फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता घोटाला: अब नेताओं पर शिकंजे की तैयारी में CBI

Thu, 05 Jan 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI
विज्ञापन
वीवीआईपी हैलीकाप्टर घोटाले में सीबीआई अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। तेजी से जांच में लगी सीबीआई अब अपना फोकस नेताओं पर केंद्रित करने जा रही है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित घूसखोरी के मामले को लेकर अंतरिम चीफ राकेश अस्थाना ने अब मामले से जुड़े राजनेताओं की जांच के लिए इजाजत दे दी है। इससे पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी की इसी मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीबीआई अपनी जांच का फोकस पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी से हटाकर राजनीतिज्ञों पर करने जा रही है। खबर के मुताबिक शीर्ष सीबीआई सूत्रों से पता चला है कि एजेंसी उन लोगों की जांच पर फोकस करने जा रही है जिनके नाम कथित बिचौलिया मिशेल ने अपने दो नोटों में दिए थे।

इटली की अदालत ने मिशेल के इन्हीं बयानों पर संज्ञान लेते हुए अगस्ता वेस्टलैंड के प्रमुख ब्रूनो स्पैगनोलिनी और अगस्ता की मूल इतालवी कंपनी फिनमैकेनिका के प्रमुख ग्यूसेप ओरसी को दोषी ठहराया था। 
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, "पूर्व एयर चीफ की गिरफ्तारी हमें जांच के करीब नहीं ला पाई, लेकिन इसे जांच की शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है। इस मामले में अब हम मिशेल के बयानों को सबूत मानकर जांच आगे बढ़ा रहे हैं।" खबर के मुताबिक मिशेल के एक बयान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस सौदे की मुख्य 'ड्राइविंग फोर्स' बताया था।

एसपी त्यागी को मिली जमानत, अब नेताओं की बारी

भारत में अगस्ता के बिक्री और मध्यस्थता विभाग के प्रमुख रहे पीटर ह्युलेट को मिशेल ने एक पत्र लिखने की बात भी अदालत में मानी है। पत्र में मिशेल ने ह्युलेट से कहा था कि वह सौदे के सिलसिले में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह, तत्कालीन रक्षा मंत्री प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष के तत्कालीन राजनीतिक सचिव अहमद पटेल तक पहुंचने का भी टारगेट रखे।

कथित घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने 10 दिसंबर 2016 को पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके चचेरे भाई संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान को गिरफ्तार किया था। एसपी त्यागी 2004 से 2007 तक वायु सेना प्रमुख थे।

हालांकि चॉपर डील मामले में आरोपी संजीव उर्फ जूली त्यागी व अधिवक्ता गौतम खेतान को सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने कहा इन आरोपियों को हिरासत में रखकर कोई मकसद हल नहीं होगा। 
विज्ञापन

जानें क्या था घोटाला?

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI
अदालत ने पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एसपी त्यागी (72) को 26 दिसंबर को जमानत प्रदान की थी। संजीव त्यागी पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी के भाई हैं। एसपी त्यागी 2007 में वायु सेना से रिटायर हो गए थे। पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने संजीव त्यागी व गौतम खेतान को दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके व इतनी राशि के एक-एक जमानती पर जमानत प्रदान की है। 

आपको बता दें कि यूपीए-दो शासनकाल में यूके की अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने के लिये 37 सौ करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। इस डील में त्यागी बंधुओं व अन्य आरोपियों को घूस दिये जाने का आरोप लगा था। इसके बाद सरकार ने यह डील रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें