फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनेताओं को अन्य क्षेत्रों में दखल नहीं देना चाहिए : नितिन गडकरी

Mon, 14 Jan 2019 02:24 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनेताओं को अन्य क्षेत्रों में दखल नहीं देना चाहिए। वे रविवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में 92वें वार्षिक मराठी साहित्य सम्मेलन के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन अंग्रेजी लेखिका नयनतारा सहगल को निमंत्रण भेजने के बावजूद उन्हें शामिल होने से रोक देने के कारण विवादों में घिर गया था। गडकरी ने बिना इस मुद्दे का जिक्र किए उपरोक्त बात कही। गौरतलब है कि इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में नयनतारा को आमंत्रित किया गया था, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मराठी साहित्य सम्मेलन में अंग्रेजी लेखिका को बुलाए जाने का विरोध किया तो आयोजक पीछे हट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें