फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की प्रतिमा पर जूते पहन कर चढ़े नेताजी, नाम तक भूले

Mon, 15 Aug 2016 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
शहीद का
विज्ञापन
अतिउत्साह और जल्दबाजी कई बार टीस पैदा कर देती है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए एक कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. रघुराज सिंह अमर शहीद की प्रतिमा पर जूते पहने हुए ही चढ़ गए। यही नहीं माल्यार्पण करने के बाद वह अमर शहीद का नाम भी भूल गए।
विज्ञापन


 मथुरा के भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि जल्दबाजी में ऐसा हो गया है। उनसे बड़ी भूल हो गई है जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। शहीद की प्रतिमा पर जाने के बाद वह शहीद का सही नाम तक नहीं बता सके। 

पूछने पर बताया कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा है जबकि हकीकत में वह अमर शहीद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र्र डांगुर की प्रतिमा है, जो स्टेट बैंक घंटाघर के पास तिराहे पर स्थापित है। गौर हो कि बरौली विधानसभा की तिरंगा यात्रा रविवार को आयोजित हुई थी, जिसको मैरिस रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस प्रकरण में जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने कहा कि वह अलीगढ़ से बाहर हैं और उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें