फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में कर्नाटक के पूर्व मंत्री समेत 23 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 15 May 2020 10:53 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sharan Prakash Patil - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल और 22 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री ने सुलेप्थ कस्बे के कन्वेंशन हॉल में एक बैठक का आयोजन किया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने वाले अधिकारी को विधायक द्वारा ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों के रूप में हम अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जा रहे हैं, लोगों की बातों को सुन रहे हैं, क्योंकि वे प्रवासियों की वापसी को लेकर आशंकित हैं। हमने कोई बैठक नहीं की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें