एक मिठाई दुकान के मालिक अमिताभ डे ने कहा, 'खेला होबे थीम पर संदेश बेचने के फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग इस नारे से जुड़ें।' उन्होंने कहा कि सफेद, हरे और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर 'खेला होबे' लिखा है। आकार के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और आम के स्वाद वाली 'संदेश' की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच है।
इस बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। पिछले विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा।
चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 विधानसभा सीटों पर और अंतिम व आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। वहीं, दो मई को मतगणना होगी।