फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ओडिशा-झारखंड में रहेंगे अमित शाह

Fri, 17 May 2024 03:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री आज अमित शाह ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली जनसभा यूपी के बाराबंकी में पूर्वाह्न 11.15 बजे होगी। इसके बाद पीएम मोदी फतेहपुर में करीब एक बजे चुनावी रैली करेंगे। दिन की तीसरी रैली हमीरपुर में प्रस्तावित है। पीएम मोदी दोपहर तीन बजे हमीरपुर में चुनावी रैली करने के बाद महाराष्ट्र रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ओडिशा-झारखंड में रहेंगे अमित शाह

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह भी धुआंधार चुनावी प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। शाह की पहली जनसभा अमेठी में होगी। इसके बाद शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। शाह ओडिशा के राउरकेला में जनसभा करेंगे। यह सीट सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आती है। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में शाह झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें