फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कैफे मालिक से 25 लाख लूटे, कांस्टेबल समेत आठ गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 02:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खुद को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में अधिकारी बताकर कैफे मालिक से 25 लाख रुपए लूटने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कांस्टेबल और एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी शामिल है। अदालत ने सभी आरोपियों को 21 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के माटुंगा इलाके में कांस्टेबल और एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कैफे मालिक से 25 लाख रुपए लूट लिए। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 21 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है।  

पुलिस के अनुसार, होटल कारोबारी ने सायन पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि कुछ दिन पहले छह लोग सायन अस्पताल के पास उसके घर आए थे। उन्होंने खुद को मुंबई पुलिस की अपराध साथा से बताया और कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आपने मौजूदा चुनाव में इस्तेमाल के लिए घर पर काला धन रखा है। कैफे मालिक ने उनसे कहा कि उसके पास केवल 25 लाख रुपए कैश है, जिसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए जब्त कर लिए।  

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैफे मालिक के पुलिस स्टेशन में संपर्क करने के बाद जांच शुरू की गई। जांच में एक सेवारत पुलिस कांस्टेबल और एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित आठ लोगों की लूटपाट में संलिप्तता मिली, जिन्हें मंगलवार और बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ड्राइवर के रूप में काम करता है, जबकि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी पुलिस के उसी मोटर वाहन विभाग से था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें