फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani Wedding Photos: अंबानी के बेटे की शादी में पहुंचीं राजनीतिक हस्तियां, लालू-ममता समेत विपक्षी नेता

Sat, 13 Jul 2024 11:45 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Anant Ambani Wedding Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में राजनेताओं के एक अभूतपूर्व जमावड़ा दिखा। उन्होंने खुशी के मौके का जश्न मनाने के लिए अपने सियासी मतभेदों को अलग रखा। विभिन्न दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने अंदाज में शादी समारोह की शोभा बढ़ाते नजर आए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, सलमान खुर्शीद - फोटो : एएनआई/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और हीरा व्यापारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं।

विज्ञापन

शादी समारोह में पहुंचे लालू प्रसाद यादव - फोटो : एएनआई
वहीं, देश में विभिन्न विचारधाराओं और क्षेत्रों में फैले सियासी दलों के नेता एक साथ नजर आए। इन नेताओं की मौजूदगी से शादी समारोह में अलग ही उत्साह दिखा।  

शादी समारोह में पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : वीडियो/स्क्रीन ग्रैब
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में राजनेताओं के एक अभूतपूर्व जमावड़ा दिखा। उन्होंने खुशी के मौके का जश्न मनाने के लिए अपने सियासी मतभेदों को अलग रखा। विभिन्न दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने अंदाज में शादी समारोह की शोभा बढ़ाते नजर आए।

परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुए सलमान खुर्शीद - फोटो : पीटीआई
शादी समारोह में शामिल हुए ये राजनेता
शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और उनका परिवार, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनका परिवार, आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके परिवार के सदस्य शादी समारोह में पहुंचे।

परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : वीडियो/ स्क्रीन ग्रैब
वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार, योग गुरू स्वामी रामदेव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका परिवार और भाजपा नेता रवि किशन इस शुभ अवसर पर जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। 

पूर्व केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : वीडियो/स्क्रीन ग्रैब
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शादी समारोह में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे - फोटो : वीडियो/स्क्रीन ग्रैब
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान फडणवीस के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें