फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों मुल्कों के चंद सियासतदां नहीं चाहते मिल्लत: गुलाम अली 

Tue, 26 Apr 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • संकटमोचन संगीत समारोह में शामिल होने काशी पहुंचे गजल सम्राट
  • पुरानी बातें भूल दोनों देशों को आपसी संबंधी मजबूत करना चाहिए
विज्ञापन
गुलााम अली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजल गायक गुलाम अली ने कहना है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हम कलाकारों के जरिए और मजबूत होंगे। सुरों से सरहद की दूरी कम होगी। दोनों मुल्कों की अवाम मिल्लत चाहती है मगर चंद सियासतदां इसमें बाधक बन रहे हैं। ऐसे हुक्मरान ही हमें करीब नहीं आने दे रहे। हमें उनकी परवाह नहीं करनी चाहिए। सोमवार की शाम वह होटल गेटवे में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


वह संकटमोचन संगीत समारोह में शामिल होने काशी पहुंचे हैं। मंगलवार को मंदिर में उनकी प्रस्तुति होगी। गजल सम्राट गुलाम अली ने कहा कि मैं पूरी दुनिया में घूम चुका हैं। कुछ लोग बहुत प्यारे होते हैं तो कुछ लोग कम प्यारे होते हैं।

भारत और पाकिस्तान में भी ऐसा ही है। कहीं बहुत प्यार मिलता है तो कहीं-कहीं थोड़ा विरोध भी होता है। कलाकार का फर्ज है कि वह अपनी फनकारी से लोगों को
करीब लाए। मैं और मेरे जैसे कलाकार भी यही काम करते हैं। एक सवाल का जवाब उन्होंने शायराना अंदाज में दिया।

बोले, बस के दुश्वार है हर काम का आसान होगा, आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसान होना...। कहा कि दोनों मुल्कों की अवाम के बीच मोहब्बत बढ़ती रहे, यही हमारा संदेश है। उनके आगमन को लेकर कुछ संगठनों द्वारा किए गए विरोध से जुड़े सवाल पर पाकिस्तानी गजल गायक ने कहा कि कहा कि अल्लाह ऐसे लोगों को अच्छी सोच दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें