फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेफ्यू रियो को मिल सकती है नगालैंड की कमान

Sun, 19 Feb 2017 05:20 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा
विज्ञापन
नेफ्यू रियो - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगालैंड में तेजी से बदलते नाटकीय घटनाक्रम के बीच अब जेलियांग की जगह पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य नेफ्यू रियो अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। पहले सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने पार्टी प्रमुख एस. लेजित्सु को विधायक दल का नया नेता चुना था। 
विज्ञापन


लेकिन समझा जाता है कि भाजपा, जो साझा सरकार में शामिल है, की पहल पर दिल्ली में हुई एक डील के तहत अब रियो मुख्यमंत्री बनेंगे।  तीन दिनों से दिल्ली दौरे पर गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री जेलियांग भी शनिवार शाम यहां लौट आए। अब अगले दो दिनों में नेतृत्व बदलने की संभावना है। इस बीच, तमिलनाडु की तरह राज्य के 60 में से 40 से ज्यादा विधायक शुक्रवार रात को असम के काजीरंगा स्थित एक रिजार्ट में पहुंच गए।  बुधवार रात को इन विधायकों ने ही जेलियांग की जगह लेजित्सु को अपना नया नेता चुना था। इससे एनपीएफ के लेजित्सु गुट को करारा झटका लगा है। इस गुट ने शुक्रवार को राजभवन जाकर लेजित्सु को समर्थन का पत्र भी सौंपा था। राज्यपाल पीबी आचार्य के दिल्ली में होने की वजह से इस पर शुक्रवार को फैसला नहीं हो सका था।

रियो ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने जेलियांग को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। लेकिन बाद में मोदी सरकार में मंत्री का पद नहीं मिलने पर वे दोबारा मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करने लगे। इस मुद्दे पर जेलियांग के साथ उ्नके मतभेद भी पैदा हो गए। एनपीएफ के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली में भाजपा की पहल पर जेलियांग और रियो के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें