फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बाबूलाल के बेटे ने पुलिसकर्मी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Mar 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुनकता (आगरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश पर रुनकता पुलिस चौकी में कांस्टेबल राघवेंद्र शर्मा के साथ मारपीट का संगीन आरोप लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरेश और उसके साथी किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों झगड़े के मामले के आरोपियों को छुड़ाने के लिए चौकी आए थे। आरोपियों को छोड़ने से राघवेंद्र के इनकार पर उसके साथ मारपीट की गई।

थाना सिकंदरा की रिपोर्टिंग चौकी में यह घटना मंगलवार सुबह 10:45 बजे हुई। पहले पुलिस इसे छुपाती रही, लेकिन मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी

प्रतीकात्मक तस्वीर
सांसद पुत्र और उसके साथी पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। सिपाही राघवेंद्र ने बताया कि गांव पनवारी निवासी सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र सुरेश और उसका साथी किशोर गांव खड़वाई में हुए झगड़े के चार आरोपियों को छुड़ाने आए थे। 

पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला गंभीरता से लिया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)

मैंने रुनकता चौकी के कुछ सिपाहियों की शिकायत एसएसपी से की थी, इसी खुन्नस में मेरे बेटे को फंसाया गया है।
-चौधरी बाबूलाल ( सांसद, फतेहपुर सीकरी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें