फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के शांति निकेतन आवास पर पुलिस टीम की एंट्री, अवैध निर्माण विवाद के बीच उठे सवाल

Mon, 25 May 2026 06:34 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता मेंअभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस की मौजूदगी और मॉनिटर जब्त होने की खबर से हलचल मच गई है। अवैध निर्माण नोटिस और कोलकाता नगर निगम की कार्रवाई के बीच कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी - फोटो : X- @abhishekaitc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है, जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित शांतिनिकेतन आवास पर सोमवार दोपहर पुलिस टीम के पहुंचने से हलचल मच गई। यह पूरा मामला उस समय और भी संवेदनशील हो गया जब कोलकाता नगर निगम द्वारा कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी नोटिस की समय सीमा उसी दिन समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन


नगर निगम के नोटिस के बीच बढ़ा तनाव
सूत्रों के अनुसार,कोलकाता नगर निगम ने हाल ही में अभिषेक बनर्जी की संपत्ति के कथित अवैध हिस्सों को लेकर नोटिस जारी किया था। इसमें जवाब देने की अंतिम तिथि सोमवार निर्धारित थी। हालांकि, रविवार को अभिषेक बनर्जी ने नगर निगम से अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसके बाद समय सीमा को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

पुलिस टीम की मौजूदगी
सोमवार दोपहर कुछ पुलिसकर्मी, जिनमें वर्दीधारी और सादे कपड़ों में अधिकारी शामिल थे, हरीश मुखर्जी रोड स्थित शांतिनिकेतन आवास में पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने इसे एक सामान्य और रूटीन प्रक्रिया बताया है। कुछ देर की गतिविधि के बाद अधिकारियों को एक मॉनिटर लेकर बाहर निकलते देखा गया, जिसे बाद में पुलिस वाहन में रखा गया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने यह मॉनिटर क्यों लिया और घर के भीतर क्या जांच की गई इस पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सीएम शुभेंदु ने दी चेतावनी
अपने गढ़ नंदीग्राम में समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2021 चुनाव के बाद राज्य के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, उनके घरों में तोड़फोड़ की गई और कई समर्थकों की हत्या तक कर दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर घटना का रिकॉर्ड रखा है और अब सभी मामलों में न्याय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि अगर आप चाहें तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों की ईंटें तक निकाल सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी मत करना। भाजपा इस तरह की राजनीति को बढ़ावा नहीं देती। मुझे सब याद है और किसी भी घटना को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें