फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे हत्याकांड: केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट

सार

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया।  
विज्ञापन
केतन-सिया और चेतन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया। इसके लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि घटना की परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।

विज्ञापन

 

सीन रिक्रिएशन की कि गई वीडियो रिकॉर्डिंग 
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के तहत लोणावला पुलिस आज सुबह दोनों आरोपियों सिया और चेतन के साथ लोहगढ़ किले पर पहुंची। जहां हत्या की पूरी घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के दिन घटनास्थल पर क्या-क्या हुआ था और किस आरोपी की क्या भूमिका थी? पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।
विज्ञापन





पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था फोर्ट
सीन रिक्रिएशन के चलते आज लोहगढ़ किले को आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से किसी भी पर्यटक या अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आज घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया है। इसमें आरोपियों ने हमें बताया है कि घटनास्थल पर किस तरह से यह पूरी घटना हुई। वे किस रास्ते रूट से वहां गए थे, उन्होंने कैसे-क्या किया, यह सब बताया गया है। इन सभी चीजों को कवर कर लिया गया है और उसका पंचनामा तैयार किया गया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जन्मदिन का बहाना, किले की सैर और मौत का जाल'; केतन हत्याकांड की FIR में क्या खुलासे हुए?

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी सिया
वहीं, केतन के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एफआईआर के मुताबिक, सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। परिवार के अनुसार, सिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया काफी नाराज हो गई थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने इसी यात्रा को लेकर केतन पर दबाव बनाया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें