फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, इस वजह से दी थी न्यूज एंकर ने जान

Mon, 02 Apr 2018 02:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेनकानारगी राधिका रेड्डी
विज्ञापन

हैदराबाद की एक न्यूज एंकर ने रविवार की रात अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह तेलुगू भाषा के एक टीवी चैनल में रात 9 बजे का समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करती थी। पुलिस के मुताबिक वेनकानारगी राधिका रेड्डी (36) रात करीब 10.40 पर ऑफिस से अपने फ्लैट लौटीं।

विज्ञापन


कुकटपल्ली के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राधिका ने फ्लैट में बैग रखने के बाद छत का रुख कर लिया था। इसके बाद पांचवी मंजिल से उसने छलांग लगा दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को राधिका के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि वह डिप्रेशन के कारण अपनी जान दे रही है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने अपने नोट में लिखा था कि उसका दिमाग ही उसका दुश्मन है।

विज्ञापन

छह महीने पहले हुआ था तलाक

राधिका के सहकर्मियों का कहना है कि उसका छह महीने पहले पति से तलाक हुआ था और वह अपने माता पिता और बहन के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसका 14 साल का बेटा भी है, जो ऑटिज्म से पीड़ित है। लेकिन उसने ऑफिस में अपनी पारिवारिक परेशानियों का कभी जिक्र नहीं किया और वह हमेशा खुश रहती थी। वह बहुत से कार्यक्रमों में एंकरिंग कर चुकी थी। राधिका के सहकर्मियों ने बताया कि उसने अपना आखिरी बुलेटिन भी अच्छी तरह से किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें