फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा से आठ लड़कियां बचायी गईं, तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को गोरेगांव इलाके में एक स्पा पर छापा मारकर आठ लड़कियों को छुड़ाया। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को संदेह था कि स्पा में देह व्यापार का रैकेट चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि कथित तौर पर स्पा में मालिश सेवाएं प्रदान करने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार की रात को छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान स्पा से आठ लड़कियों को छुड़ाया गया। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में स्पा का मालिक और मैनेजर शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन पर अनैतिक तस्करी निरोधक कानून (पीआईटीए) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें