फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पुलिस बल में तत्काल भर्ती होने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 30 प्रदर्शनकारी हिरासत में

Mon, 19 Jul 2021 06:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन की वजह से बेल्वडेयर रोड अवरुद्ध हो रहा था जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस बल में तत्काल भर्ती करने की मांग को लेकर दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस के मुख्यालय भबानी भवन के बाहर धरना दे रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन की वजह से बेल्वडेयर रोड अवरुद्ध हो रहा था जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।

उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर गौर करने और मामले को संबंधित अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पांच प्रतिनिधि भबानी भवन के अंदर गए जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने पीटीआई से बताया कि वे पुलिस से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे जो हम नहीं दे सकते हैं। हमने उनसे प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन वे नहीं माने। इसलिए, हमें सड़क के इस हिस्से को खाली करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

खगड़पुर से आए अतनू पाल ने कहा, “ हम जानते हैं कि पुलिस में कई नौकरियां हैं। हम चाहते हैं कि हमें बल में तत्काल भर्ती किया जाए। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस मामले को देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें