उत्तर प्रदेश में गो हत्या की रोक पर योगी सरकार के निर्देशों का पुलिस कुछ इस कदर पालन कर रही है कि एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यूपी के बलरामपुर में पुलिस की जीप ने गाय को बचाने के लिए तीन लोगों को कुचल दिया है। दुखद ये है कि इस हादसे में महिला उषा देवी की मौत हो गई, जबकि उसके पोता-पोती बुरी तरह घायल हो गए हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस को 100 नंबर पर गो हत्या की कॉल आई। अफरा-तफरी में पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए निकल पड़ी, इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार जीप के सामने महिला और बच्चे आ गए। जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
बता दें कि यूपी की सत्ता में बीजेपी सरकार के आने के बाद लगातार गो हत्या पर रोक की हर कोशिश की जा रही है। इससे पहले बूचड़खानों पर भी योगी सरकार की गाज गिर चुकी है।