फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से ग्रीस भेजे गए संदिग्ध लिफाफे, आतंकवाद कनेक्शन से पुलिस कर रही जांच

Fri, 11 Jan 2019 02:19 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत से ग्रीस विश्वविद्यालयों को भेजे गए संदिग्ध लिफाफों की आतंकवाद विरोधी जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को टेस्ट के बाद इनमें औद्योगिक रसायन पाया गया जिससे कि स्टाफ के कर्मचारियों को एलर्जी होने लगी। यह लिफाफे ग्रीस में मौजूद 12 विश्वविद्यालयों के रेक्टरों को भेजे गए थे। जिसमें राजधानी एथेंस भी शामिल है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लिफाफों के अंदर अंग्रेजी में इस्लामिक सामग्री लिखी हुई थी। नागरिक सुरक्षा के सामान्य सचिवालय ने कहा, 'जो रसायन पाया गया है उसका इस्तेमाल चिपकाने और स्याही छापने के लिए किया जाता है। इसे जानबूझकर लिफाफों में डाला गया है।' पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई इस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सात लोगों ने बुधवार शाम को एक लिफाफे के संपर्क में आने के बाद श्वास संबंधी परेशानियों की शिकायत की थी। यह लिफाफा लेस्बोस द्वीप के एगन विश्वविद्यालय के रेक्टर को भेजा गया था। कुछ पत्रों को उनके रेक्टरों के पास पहुंचने से पहले रोक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें