फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: पुलिस ने बाल श्रम में लगे 26 बच्चों को मुक्त कराया, सात तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 26 बच्चों की कथित रूप से तस्करी करने और उन्हें बाल श्रम में धकेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों को बंधक बनाकर उनसे बाल श्रम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सोमवार को कई जगहों पर छापा मारकर 23 लड़कों और तीन लड़कियों को मुक्त कराया। रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम. भागवत ने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के हैं।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की तस्करी आरोपियों ने की थी। इन सभी को उनके काम करने की जगहों पर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी, बच्चों के माता-पिता को कुछ पैसे देकर अलग-अलग राज्यों से उन्हें लेकर आए थे। तेलंगाना के आठ बच्चों की काउंसलिंग के बाद उन्हें माता-पिता को सौंप दिया गया है जबकि अन्य बच्चों को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें