फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Row: महाराष्ट्र में मिला कथित नीट धांधली का कनेक्शन, पुलिस ने स्कूल शिक्षक को किया गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 06:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Row:  नीट परीक्षा परिणाम में कथित धांधली के कनेक्शन देश के कई राज्यों से मिल रहे हैं। इस कड़ी में सीबीआई ने एफआईआर भी दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र के लातूर जिले में एटीएस ने जिला परिषद स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार और चार अन्य पर केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मिला कथित नीट धांधली का कनेक्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भी कथित नीट धांधली का कनेक्शन मिला है और इस मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस ने एक जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में चार अन्य लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि पैसे देकर नीट परीक्षा पास करने के इच्छुक छात्रों की मदद करने के लिए एक रैकेट चलाया जा रहा था। मामले में एटीएस की तरफ से जिन चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें दो शिक्षक लातूर जिले के, एक नांदेड और एक दिल्ली का निवासी है।
विज्ञापन


पुलिस ने कुल चार लोगों पर दर्ज किया केस
जानकारी के मुताबिक लातूर जिले के दो शिक्षक संजय तुकाराम जाधव और जलील खान उमर खान पठान, नांदेड के इरन्ना मश्नाजी कोंगलवाव और दिल्ली के रहने वाले शख्स गंगाधर पर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एक शिक्षक जलील खान उमर खान पठान को रविवार की देर रात गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

गुप्त सूचना पर एटीएस ने की कार्रवाई
एटीएस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग पैसे के बदले में नीट छात्रों को परीक्षा पास कराने के लिए अवैध रैकेट चला रहे हैं। इसके बाद एटीएस ने पूछताछ के लिए शनिवार रात को लातूर से जाधव और पठान को हिरासत में लिया। लातूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के मोबाइल फोन में नीट 2024 परीक्षा से संबंधित संदिग्ध जानकारी मिली।
विज्ञापन


तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
मामले में पुलिस ने कहा, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलील खान उमर खान पठान के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जाधव और पठान लातूर जिले के एक जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं और एक निजी कोचिंग सेंटर चलाते हैं। बता दें कि एटीएस ने ये कार्रवाई तब की जब केंद्र ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट-यूजी- में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी, जिसकी मांग देशभर के छात्रों की तरफ से की गई है। इसके बाद सीबीआई ने 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें