फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, छह लोगों किया गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 02:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
Nagpur Police
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसमें कथित तौर पर शामिल पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से चार साल की एक बच्ची को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नागपुर पुलिस की सोशल सिक्योरिटी ब्रांच (एसएसबी) ने शनिवार को यह कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाल तस्करी गिरोह चला रहे हैं इसके बाद इस पर पुलिस ने कार्रवाई करने का निर्णय किया ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी शर्मिला से पिछले सप्ताह एक धनी दंपति के रूप में संपर्क किया और बताया कि वह बच्चा खरीदना चाहते हैं। शर्मिला ने इस दंपति को आश्वस्त किया कि वह एक नवजात बच्चे का प्रबंध करेगी और 2.5 लाख रुपये में सौदा कर लिया। हालांकि बाद में शर्मिला ने इस दंपति को इसी कीमत पर चार साल की बच्ची देने की पेशकश की थी और बाद में जाल बिछाकर पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें