फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई-मेन में असम के टॉपर की जगह परीक्षा देने वाला आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
गुवाहाटी पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गुवाहाटी पुलिस ने जेईई-मेन परीक्षा में असम में टॉप करने वाले उम्मीदवार के बदले कथित तौर पर परीक्षा देने वाले व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सुप्रोतिव लाल बरूआ के नेतृत्व में एक दल ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरफ्तार होने वाला वह आठवां आरोपी है।

विज्ञापन


इस मामले के मुख्य आरोपी भार्गव डेका को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह शहर के कोचिंग संस्थान ‘ग्लोबल एजु लाइक’ का मालिक है। इस मामले में अन्य आरोपी नील नक्षत्र दास को भी गिरफ्तार किया गया था जिसने परीक्षा में ‘टॉप’ किया था। फिलहाल वह जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें