दार्जिलिंग के चौक बाजार में पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों पर लाठी चार्ज किया जिसमें कई समर्थक घायल हो गए। बता दें कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने बीते बुधवार को शांति रैली निकाली थी तो वहीं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के निष्कासित नेता विनय तामंग की अगुवाई में मोमबत्ती रैली निकाली थी।
West Bengal: Police baton charged Gorkha Janmukti Morcha (GJM) supporters at Chowk Bazaar of Darjeeling. Many injured.
— ANI (@ANI) September 8, 2017
#LatestVisuals: Protests in Darjeeling intensify, police lathicharge Gorkha Janmukti Morcha supporters at Chowk Bazaar, many injured pic.twitter.com/3Nb4rgeUts
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पढ़ेंः- दार्जिलिंग: विमल गुरुंग समेत आठ शीर्ष नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इस बीच राज्य पुलिस ने मोर्चा पर दबाव बढ़ाते हुए उसके अध्यक्ष विमल गुरुंग, उनकी पत्नी आशा गुरुंग और महासचिव रोशन गिरि समेत आठ नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था।
दूसरी ओर, पुलिस ने बीते मंगलवार को गुरुंग के समर्थन में दार्जिलिंग में निकली एक रैली में शामिल दो मोर्चा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान इलाके में तनाव बना रहा। इन रैलियों को ध्यान में रखते हुए इलाके में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे।
पढ़ेंः-दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हालात एक बार फिर बिगड़ने का अंदेशा
बता दें कि अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग को लेकर दार्जिलिंग में करीब तीन महीने से अनिश्चिकालीन बंद है। तकरीबन ढाई महीने से जारी विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने से कई लोगों की जान जा चुकी है। दार्जिलिंग में लगातार हो रहे प्रदर्शन की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
देखें वीडियोः-
#WATCH #LatestVisuals: Police use tear gas & batons to disperse GJM supporters at Chowk Bazaar in Darjeeling as protests intensify pic.twitter.com/dFIIcroeWj
— ANI (@ANI) September 8, 2017