फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ डकारने के मामले में पकड़ी गई साध्वी, पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उड़े होश

Fri, 27 Jan 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
गुजरात में पुलिस ने एक साध्वी को पांच करोड़ रुपये के बिल का भुगतान न करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस साध्वी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो गिरफ्तारी के दौरान घर से मिली संपति को देखकर उसके होश उड़ गए। साध्वी के घर से 80 लाख रुपये की सोने की छड़ें और 1.2 करोड़ की नकदी बरामद हुई है जिसमें से सभी दो-दो हजार के नए नोट हैं।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार एक ज्वैलर से बीते नवंबर में 5 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट खरीदने के बाद बिल का भुगतान न करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को साध्वी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार जय श्री गिरी नाम की साध्वी बनसकांठा में एक ट्रस्ट की मुखिया हैं जो एक मंदिर का संचालन करता है। एक स्‍थानीय ज्वैलर ने उनके खिलाफ शिकायत की थी कि साध्वी ने बीते नवंबर में पांच करोड़ के सोने के बिस्कुटों की खरीददारी की थी और कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी पैसों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को साध्वी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को 45 वर्षीय साध्वी के घर की तलाशी ली तो उसके होश उड़ गए। घर में से सोने की 24 छड़ें बरामद हुई जिनका बाजार मूल्य 80 लाख के करीब है। 

इसके अलावा साध्वी के घर से 1.2 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई जिसमें सारे 2-2 हजार के नोट शामिल थे। पुलिस उस समय हैरत में पड़ गई जब साध्वी के घर से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुईं जबकि गुजरात में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। 

मामले की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमने मुख्य आरोपी साध्वी को गिरफ्तारी कर ली है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें