फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को धमकी देने के आरोप में एक 'शेरा' गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कथित रूप से धमकी देने के लिए उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाहरूख गुलाब नबी उर्फ शेरा ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड में काम करने का मौका चाहता था। वह चाहता था कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान उसके ‘गॉडफादर’ बनें।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शेरा ने छह अक्टूबर को फोन पर सलमान की निजी सहायक को फोन किया और अभिनेता का निजी नंबर मांगा। अधिकारी ने बताया, ‘जब निजी सहायक ने नंबर देने से इनकार कर दिया तो उसने अभिनेता को गाली देना शुरू कर दिया और उन्हें (सलमान) जान से मारने की धमकी दी।’ उन्होंने बताया कि इसके बाद शेरा ने 13 नवंबर को सलमान के पिता सलीम खान को फोन दिया और अभिनेता का नंबर मांगा। 

उसने दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि सलीम खान ने सलमान का नंबर देने से मना कर दिया तो शेरा ने उन्हें धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिश अनावकर ने बताया कि पुलिस से संपर्क किये जाने के बाद हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेरा को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेरा को सोमवार को मुंबई लाया गया और एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 22 नवंबरर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें