फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: आरएसएस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का है आरोप

Thu, 23 Jan 2020 08:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

केरल पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता प्रबेश को गिरफ्तार किया है। उसपर 21 जनवरी को कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का आरोप है। उसे तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
कोडाक्कलम में पालपरमबाथ हाउस से प्रबेश को कोयंबटूर से कथिरूर के सब-इंस्पेक्टर एम नीजीश ने सिविल पुलिस अधिकारियों जोशिथ और बिजेश के साथ गिरफ्तार किया है। नीजीश ने प्रबेश की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह बम धमाका 16 जनवरी सुबह तड़के लगभग एक बजे हुआ था।

यह एक स्टील बम था दो नयानार रोड पर फटा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका असली लक्ष्य पुलिस पिकेट चौकी नहीं बल्कि मनोज सेवा केंद्र था। यह उसकी वहां राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा करने की कोशिश थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज सेवा केंद्र कथिरूर में आरएसएस का कार्यालय है। नीजीश ने कहा, 'यह हमला दो कारणों की वजह से किया गया था। पहला उसे पुलिस से दिक्कत थी और वह उन्हें डराने के लिए यह हमला करना चाहता था। दूसरा कारण यह था कि वह इसे सीपीआई का हमला बताकर राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा करना चाहता था। वह शराब के नशे में पूरी तरह से चूर था। पुलिस से शिकायत मिलने के बाद हमने मामले को अपने हाथ में ले लिया। आरोपी पर पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें