फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़ोदरा में हुई गुरुग्राम जैसी घटना, छुट्टी के लिए 10वीं के छात्र ने वॉशरुम में की छात्र की हत्या

Sun, 24 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
भारती स्कूल , वडोदरा
विज्ञापन

गुरुग्राम के स्कूल की तर्ज पर गुजरात के वडोदरा के एक निजी स्कूल के वॉशरूम में शुक्रवार को चाकू से कई बार वार करते हुए 9वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर देने के मामले को पुलिस ने महज एक दिन में हल कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कक्षा 10 के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस कश्मिनर मनोज शशिधर ने शनिवार को बताया कि बारानपुरा क्षेत्र के स्कूल में शुक्रवार को हुई हत्या में 14 वर्षीय मृतक छात्र के शरीर पर चाकू से करीब 10 वार किए गए थे। 17 वर्षीय आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ता है। आरोपी को दक्षिणी गुजरात के वलसाड शहर में शुक्रवार देर रात हिरासत में लिया गया। उसे वड़ोदरा लाने के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्त में आए आरोपी छात्र को होमवर्क पूरा ना करने की वजह से स्कूल में डांट पड़ी थी। इस बात से नाराज होकर वह किसी भी तरह स्कूल को बंद करवाना चाहता था। उसने 9वीं कक्षा के छात्र को वॉशरुम में ले जाकर उसपर चाकू से 10 वार किए। आरोपी छात्र में माता-पिता का भी कहना है कि वह स्वभाव से हिंसात्मक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से एक बार फिर स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा यह बड़ा सवाल है कि आखिर बच्चों के मन में हिंसा का विचार कैसे आ रहा है। इससे पहले गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को उसी स्कूल के छात्र ने चाकू से मार दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी छुट्टी के लिए एक 7वीं कक्षा की छात्रा ने पहली कक्षा के छात्र को चाकू मारा था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें