तेलंगाना के महबूबाबाद में फिरौती के लिए अपहृत पत्रकार के नौ साल के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता को जानने वाले 23 वर्षीय मैकेनिक ने बच्चे का 18 अक्तूबर को अपहरण किया और उसी दिन हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि अपहणकर्ता को भय था कि बच्चे को छोड़ने पर वह उसकी पहचान उजाकर कर देगा, इसलिए उसने उसे मार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंटरनेट के जरिये बच्चे के परिवार को फोन कर 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।