फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे राजमार्ग पर दुष्कर्म और लूटपाट के मामले में दो गिरफ्तार, बीएनएस और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 10:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

Maharashtra: पुणे जिले में दुष्कर्म और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन आरोपियों ने राजमार्ग पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वाहन में बैठी अन्य लड़कियों से लूटपाट की। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तालुका में एक किशोरी के यौन शोषण और राजमार्ग पर लूट की घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुणे जिले से ही पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह चौंकाने वाली घटना सोमवार तड़के उस समय हुई, जब कुछ लोग एक कार में बैठकर पास के सोलापुर जिले के पंढरपुर मंदिर जा रहे थे। यह घटना दौंड के पास भीगवन इलाके के राजमार्ग पर हुई। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हमने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया; प्रदेश प्रमुखों की नियुक्ति से रास्ता साफ
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो लोगों ने किशोरी (17 वर्षीय) का यौन शोषण किया और कार में मौजूद तीन महिलाओं के सोने के गहने लूट लिए। इस मामले में दौंड थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार का चालक नींद में था, इसलिए उसने सुबह करीब 4:15 बजे राजमार्ग पर एक चाय की दुकान के पास गाड़ी रोक दी। जब वह शौच के लिए बाहर गया, तो दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और कार में बैठे लोगों को तेज धार वाले हथियार दिखाकर धमकाया और उनके गहने लूट लिए। इसके बाद उनमें से एक आरोपी लड़की को कार से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बढ़ रही गरीबों की संख्या, अमीर और अमीर हो रहे', गडकरी ने धन के असमान बंटवारे पर चिंता जताई

इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से वहां से फरार गए। डरे-सहमे लोग पास के पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां के कर्मचारियों को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कार में बैठे लोगों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका था, ताकि वे कुछ देख न सकें। पुलिस ने दोनों में से एक आरोपी का स्केच भी जारी किया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें